BPSC Auditor PT Admit Card Link Update 

Bihar BPSC Auditor Admit Card Date 2026 : Prelims Exam Schedule & Direct Link

Bihar Public Service Commission (BPSC) Auditor Recruitment 2026

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत अंकेक्षक (Auditor) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, BPSC Auditor Prelims Exam 2026 का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को एकल पाली में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार 28 जून 2026 से आयोग के ऑफिशियल डिजिटल पोर्टल पर जाकर अपना e-Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

BPSC Auditor Recruitment 2026: Overview

आयोग का नाम (Organization) : Bihar Public Service Commission (BPSC)
पद का नाम (Post Name) : Auditor (अंकेक्षक) पंचायती राज विभाग
एडमिट कार्ड स्थिति (Admit Card Date) : 28 जून 2026
परीक्षा का प्रकार (Exam Mode) : Written Examination
प्रारंभिक परीक्षा तिथि (Prelims Exam Date) : 05 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) : bpsc.bih.nic.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

BPSC ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की संभावित तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं:

कार्यक्रम का विवरण (Event) निर्धारित तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन की तिथि 05/02/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26/02/2026
फीस जमा की अंतिम तिथि 26/02/2026
Exam Date (परीक्षा तिथि) 05/07/2026
Admit Card (एडमिट कार्ड)
28/06/2026
Result (रिजल्ट)
परीक्षा के बाद सूचित किया जाएगा

आवेदन शुल्क (Application Fees)

BPSC Auditor 2026 भर्ती का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम Debit Card, Credit Card, Net Banking or UPI से किया जा सकता है, आवेदन के समय विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों द्वारा भुगतान किए गए आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित प्रकार है :

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग / ओबीसी / अन्य राज्य के उम्मीदवार Rs. 100/-
बिहार की अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) Rs. 100/-
बिहार की स्थायी निवासी सभी महिला उम्मीदवार Rs. 100/-
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार Rs. 100/-

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age): 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा (पुरुष - सामान्य वर्ग): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा (महिला - सामान्य/ओबीसी): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा (SC/ST वर्ग - पुरुष व महिला): 42 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट: बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Commerce (वाणिज्य), Economics (अर्थशास्त्र), Mathematics (गणित) या Statistics (सांख्यिकी) में से किसी एक विषय के साथ स्नातक (Bachelor Degree) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास MBA (Finance), CA, या ICWA की डिग्री है, वे भी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे।

कुल रिक्ति विवरण (Vacancy Details) Total - 102 Posts

BPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, Auditor (अंकेक्षक) - (बिहार पंचायत अंकेक्षक सेवा) के कुल 102 पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है:

श्रेणी का नाम (Category) कुल पदों की संख्या (Total Vacancies)
A- Auditor (अंकेक्षक) बिहार पंचायत अंकेक्षक सेवा 28
B- Auditor (अंकेक्षक) बिहार पंचायत अंकेक्षक सेवा 74
कुल पद (Total Vacancy) 102 पद

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

बिहार ऑडिटर पद पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जो केवल स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की जाती है।
  • मुख्य परीक्षा (Main Written Exam): प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को विस्तृत मुख्य लिखित परीक्षा (Subjective) में शामिल होना होगा।
  • साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले सभी शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण (Details Mentioned in Admit Card)

जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, तो उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें:

  • Candidate's Name
  • Roll Number & Registration No.
  • Photograph & Signature
  • Exam Date & Timing
  • Exam Center Name & Address
  • Reporting Time
  • Important Exam Day Instructions

BPSC Auditor Admit Card कैसे डाउनलोड करें? (How to Download)

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बाईं ओर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "BPSC Online Application" के पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने के बाद अपना Username और Password दर्ज कर लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड ओपन होने के बाद आपको "BPSC Auditor Admit Card 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दी गई सभी डिटेल्स को अच्छी तरह जांच लें।
  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links Table)

विवरण (Link Description) यहाँ क्लिक करें (Action Link)
Download Admit Card Click Here
Check Exam Center Details Notice Click Here
Apply Online
Click Here
Download Notification
Download PDF
BPSC Official Website Visit Site

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


Q. BPSC Auditor प्रारंभिक परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?
Ans. बीपीएससी ऑडिटर (विज्ञापन संख्या 09/2026) की प्रारंभिक परीक्षा 05 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Q. बीपीएससी ऑडिटर का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?
Ans. आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थी 28 जून 2026 से ऑनलाइन माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी कब और कैसे मिलेगी?
Ans. 28 जून को जारी होने वाले एडमिट कार्ड में केवल परीक्षा जिले की जानकारी होगी। आपके अलॉटेड परीक्षा केंद्र (Center Name & Code) की विस्तृत जानकारी 02 जुलाई 2026 से पोर्टल पर लॉगिन करके देखी जा सकेगी।
Q. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का अंतिम समय क्या है?
Ans. परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 08:00 बजे से शुरू हो जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक 1 घंटा पहले यानी सुबह 09:00 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।